रविवार, 15 दिसंबर 2019

भगवान जो करता है, अच्छा करता है


बहुत समय पहले की बात है| एक राज्य था  जिसका राजा बहुत ही दयालु था| जो उसका मंत्री था वह भगवान में बहुत विश्वास रखता था| वह हमेशा कहता था भगवान जो करता है अच्छे के लिए करता है|
                                       
                                           एक बार की बात है किसी कारणवश राजा का अंगूठा कट गया| जिसने भी राजा की हालत देखी सबने यही कहा बहुत बुरा हुआ राजा के साथ |लेकिन जब यह बात मंत्री को पता चली तो उसने आदत वस कह दिया भगवान जो करता है अच्छे के लिए करता है|
परंतु जब यह बात राजा को पता चली तो उसने मंत्री से बदला लेने की सोची| अगले दिन राजा मंत्री को लेकर शिकार के लिए निकल पड़ा| शिकार का पीछा करते-करते वे जंगल के बीचो-बीच आ गए|

                   जंगल के बीचो -बीच पहुंचने के बाद राजा को एक सूखा कुआं दिखाई दिया|कुवें को देखते ही राजा के अंदर बदले की भावना प्रबल हो गई| जब राजा और उसका मंत्री   कुएं के पास से गुजर रहे थे उसी समय राजा ने मंत्री को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया| अचानक हुए हमले से मंत्री संभलना ना पाया और  कुएं के अंदर गिर गया| जब राजा थोड़ा आगे गया तो उसे कुछ कबीले वालों ने बंधक बना लिया और अपने कबीले में ले गए| वहां जाने के बाद राजा को पता चला कि  वे लोग आज अपने कुलदेवी के सामने उसकी बलि चढ़ाने वाले हैं| राजा को बलि चढ़ाने से पहले स्नान कराया गया फिर फूलों का हार पहनाया गया| राजा को अपनी मृत्यु साक्षात नजर आ रही थी उसे रह रह के मंत्री की बहुत याद आ रही थी|
          जैसे ही वे बलि चढ़ाने वाले थे तभी उनके सरदार की नजर राजा के कटे हुए अंगूठे पर गई| उसने कहा कि इसका एक अंग भंग है इसलिए इसकी बली नहीं चढ़ा सकते| तब उन्होंने राजा को आजाद कर दिया| राजा दौड़ा दौड़ा वापस जाने लगा और रास्ते में मंत्री को  कुएं में से बाहर निकाल और उससे क्षमा  मांगते हुए कहने लगा तुमने सही कहा था भगवान जो करता है अच्छे के लिए ही करता है| राजा ने कहा चलो मेरे साथ जो हुआ वह अच्छा हुआ लेकिन मैंने तो तुम्हें कुएं में गिरा दिया था तुम्हारा इससे क्या भला हुआ|
तब मंत्री ने बताया बताया हे राजन यदि आपने मुझे कुएं में ना गिराया होता |तो वह लोग मुझे आप के स्थान पर पकड़ कर ले जाते |क्योंकि मेरा कोई भी अंग भंग नहीं है इसलिए वे लोग मेरी बली अवश्य चढ़ा देते!
 शिक्षा:- हमें हमेशा याद रखो भगवान जो भी करते हैं हमारे भले के लिए ही करते हैं !
     चित्र स्त्रोत:- गूगल इमेज                  🙏  धन्यवाद🙏www.karansingh753698.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें